Pandit Desraj

Amalaki Ekadashi 2025: जानें सही डेट और पूजा टाइम

एकादशी तिथि जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन श्रीहरि के साथ मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। फाल्गुन माह की एकादशी को आमलकी एकादशी (Amalaki Ekadashi 2025) के नाम से जाना जाता है। इसे रंगभरी एकादशी के नाम से जाना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं आमलकी एकादशी की डेट और शुभ मुहूर्त के बारे में।

Highlight
  1. एकादशी तिथि पर विधिपूर्वक व्रत किया जाता है।
  2. इस दिन विष्णु जी की पूजा का विधान है।
  3. फाल्गुन में आमलकी एकादशी व्रत किया जाता है।

सनातन धर्म में एकादशी तिथि को भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुभ माना जाता है। साथ ही जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए व्रत भी किया जाता है। फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर आमलकी एकादशी व्रत किया जाता है। इस दिन आंवले (significance of Amalaki Ekadashi) के पेड़ की पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि आमलकी एकादशी व्रत करने से साधक के सभी पापों का नाश होता है और विष्णु जी की कृपा प्राप्त होती है। इस बार आमलकी एकादशी की डेट को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन की स्थिती बन रही है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल हम आपको बताएंगे आमलकी एकादशी की सही डेट के बारे में। 

आमलकी एकादशी 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Amalaki Ekadashi 2025 Date and Shubh Muhurat)

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 09 मार्च को सुबह 07 बजकर 45 मिनट पर हो रही है। वहीं, तिथि का समापन 10 मार्च को सुबह 07 बजकर 44 मिनट पर होगा है। ऐसे में 10 मार्च को (Kab Hai Amalaki Ekadashi 2025) आमलकी एकादशी मनाई जाएगी।  

आमलकी एकादशी 2025 व्रत पारण का टाइम (Amalaki Ekadashi 2025 Vrat Paran Time)

पंचांग के अनुसार, आमलकी एकादशी व्रत पारण करने का शुभ मुहूर्त 11 मार्च को सुबह 06 बजकर 35 मिनट से 08 बजकर 13 मिनट तक है। इस दिन व्रत का पारण करने के बाद श्रद्धा अनुसार मंदिर या गरीब लोगों में दान करना चाहिए। इससे व्रत का पूरा फल मिलता है।

शुभ समय (Amalaki Ekadashi puja time)

ब्रह्म मुहूर्त – प्रातः 04 बजकर 59 मिनट से 05 बजकर 48 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 06 बजकर 24 मिनट से शाम 06 बजकर 49 मिनट तक

निशिता मुहूर्त – 11 मार्च को रात्रि 12 बजकर 07 मिनट से देर रात 12 बजकर 55 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त – शाम 06 बजकर 12 मिनट से दोपहर 07 बजकर 52 मिनट तक

अमृत काल – दोपहर 12 बजकर 08 मिनट से सुबह 12 बजकर 55 मिनट तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय – सुबह 06 बजकर 36 मिनट पर

सूर्यास्त – शाम 06 बजकर 26 मिनट पर

चंद्रोदय – दोपहर 02 बजकर 51 मिनट से

चन्द्रास्त – 11 मार्च को सुबह 04 बजकर 59 मिनट पर

CONSULT nOW

SPEAK TO OUR EXPERT !

VISIT US TODAY

Search for: